सहालग में फलों के दामों के साथ शादियों में दी जाने वाली टोकरी की साज-सज्जा भी बढ़ी है। सेब 250 तो अनार 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। फल विक्रेताओं ने कहा कि माल भाड़ा बढ़ने से फलों के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
फल व्यापारी जय करन ने बताया कि गर्मी में मंडी में फलों की आवक कम होती है और सहालग भी है। इस वजह से मांग बढ़ने से दामों में इजाफा हुआ है। दुकानदार नन्हे वर्मा ने बताया कि पहले शादी-विवाह में जो फल की टोकरी 800 से एक हजार रुपये में तैयार हो जाती थी, अब वह 1200 से 1500 रुपये में तैयार हो रही है।