Website not open, could not apply to become a voter
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत पांच नवंबर को ऑनलाइन आवेदन का आखिरी दिन था, लेकिन आवेदन करने वालों को निराशा हाथ लगी। मतदाता बनने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट नहीं खुल सकी।
पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच गांव-गांव बीएलओ मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता बनने के लिए पांच नवंबर तक के लिए नगरीय निकाय व पंचायत की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि तय की थी।
गांवों में बीएलओ के घर न पहुंचने पर लोग ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कई दिनों से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्रयास करते रहे, लेकिन सभी को निराशा ही हाथ लगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बर्नवाल ने बताया कि हो सकता है आयोग ऑनलाइन आवेदन के लिए फिर से मौका दे। 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर मतदाता की जानकारी करने जाएंगे। यदि किसी को समस्या आ रही है तो वह संबंधित तहसील के अधिकारियों से शिकायत कर सकता है।