फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के तेवर देख घरों में दुबके रहे लोग

Thu, 01 Jan 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से शुरू हुई बरसात ने हजारों लोगों के सपने पर पानी फेर दिया। तमाम लोगों ने नए साल के पहले दिन घूमने व मौजमस्ती का प्लान दिन पहले बना लिया था। इसके लिए उनकी टोलियां भी तैयार थीं। मगर बारिश ने लोगों का जोश ठंडा कर दिया। उन्होंने घर से न निकलने में भलाई समझी।
विज्ञापन


नए साल के पहले दिन करीब 10 घंटे लगातार हुई बरसात आलू और सरसों की फसल के लिए तेजाब से कम नहीं रही। किसान तेजपाल मौर्या, अशोक वर्मा व रामअधार शुक्ल कहते हैं कि गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए यह पानी बढ़िया है। बारिश पूर्व जिन्होंने इन फसलों की सिंचाई कर रखी है उनके लिए यह पानी नुकसानदेह है। आलू व सरसों में फूल आने के कारण इन्हें नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें