फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने पलटी करवट, दिनभर बूंदाबांदी

Sun, 08 Feb 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार से अचानक मौसम खराब होने की वजह उत्तरी व पूर्वी ओर से चल रही हवा है। रात से ठंड बढ़ी तो रविवार की सुबह भी स्थिति नहीं सुधरी। पूरे दिन आसमान में बादल बने रहे और बूंदाबांदी होती रही। मौसमविद सुरेंद्र प्रजापति कहते हैं बादलों की गर्मी से तापमान ज्यादा गिरा है। न्यूनतम तापमान 12.5 व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन में यहां तीन मिलीमीटर बरिश रिकार्ड की गई। मौसम के जानकार कहते हैं कि पछुआ हवा चल रही है। यह तेज हुई तो सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। इस बीच हवा का रुख बदला और पुरवा चली तो बादल बने रहेंगे। मौसम और खराब हो जाएगा, बारिश भी हो सकती है। रविवार को पूरे दिन मौसम खराब रहा। इनसेट----
विज्ञापन


कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल व मौसमविद कहते हैं कि बूंदाबांदी और यह खराब मौसम दलहनी व तिलहनी (अरहर, मटर, सरसों जैसी) फसलों के लिए थोड़ा नुकसान देह है। अगर यही स्थिति एकाध हफ्ता रही तो इन फसलों के किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। उनके मुताबिक यह बारिश और मौसम गेहूं की फसलों के लिए सही है।

रविवार को मौसम काफी खराब था और ऐसे में लगन भी तेज थी। जिनकी शादियां इस तिथि पर होनी थी वे बूंदाबांदी और खराब मौसम को देख दहले से रहे। सबसे ज्यादा परेशान वे रहे जिनके यहां बारात आनी थी। उनकी सारी तैयारी पर आसमान का पानी फिरता नजर आ रहा था। उधर लड़के पक्ष के लोग भी मौसम को देख परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें