फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी की अनदेखी क्यूं करता है निष्ठुर संसार’

Sat, 07 Feb 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने ‘बेटी बचाओ’ अभियान के तहत शनिवार को जगह-जगह रैली निकालकर भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का आह्वान किया। ‘बेटी की अनदेखी क्यूं करता है निष्ठुर संसार’ ‘कहती बेटी बांह पसार, मुझे चाहिए प्यार दुलार’ जैसे स्लोगन लेकर चल रहे एनसीसी कैडेटों ने अभिभावकों से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का आह्वान किया।
विज्ञापन


यूपीसीटीआरएनसीसी इलाहाबाद के एएनओ सुनील कुमार ने समाज के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। पॉलिटेक्निक से निकली रैली चिलबिला होते हुए वापस संस्थान पहुंची। पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल राकेश चंद्रा ने कहा कि जब तक अभिभावकों की सोच नहीं बदलेगी तब तक बेटियों को बराबरी का सम्मान नहीं मिलेगा। इस मौके पर संतोष कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

इधर 18 यूपी बटालियन एनसीसी ने विश्वनाथगंज के सहेरूआ में रैली निकाल कर समाज के लोगों को जागरूक किया। एनसीसी कैडेटों ने बेटी और बेटों में भेद मिटाने का आह्वान किया। केआर इंटर कॉलेज शीतलागंज, पीबी इंटर कॉलेज सिटी, तिलक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।  इस मौके  पर प्रमोद कुमार, राकेश तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, गणेश बहादुर, कृष्णमणि तिवारी, वेद प्रकाश मिश्र, एसपी तिवारी, सत्येंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें