फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश संग लौटी ठिठुरन

Sun, 25 Jan 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से धूप देख भागी ठंड रविवार शाम हुई बूंदा-बांदी के साथ फिर लौट आई। शाम करीब पांच बजे से हवा की गति बढ़ी और आसमान में बादल छा गए। शाम करीब छह बजे हल्की बरसात शुरू हो गई और लोग फिर कांपने लगे। दो दिन से देर रात तक गुलजार रहने वाले शहर के चौराहों पर बारिश की वजह से रविवार शाम सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


पखवारे भर हाड़कंपाने वाली ठंड से पूरा जिला कांप रहा था। तीन-चार दिन पहले मौसम खुला तो धूप होने लगी। धूप निकलने पर हाड़ कंपाने वाली ठंड गायब हो गई। इधर कई दिन से मौसम काफी साफ और अच्छा रहा। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.2 व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक मौसम का मिजाज पूर्ववत बना रहा। शाम के वक्त हवा की चाल तेज हो गई और आसमान में बादल मंडराने लगे।

स्थिति को देख लोग बारिश का अनुमान लगा ही रहे थे कि शाम छह बजे से बूंदा-बांदी शुरू हो गई। करीब साढ़े छह बजे तक हुई हल्की बरसात से फिर  ठंड दबे पांव लौट आई। गलन बढ़ गई लोग ठंडी का अहसास करने लगे। बता दें कि साफ मौसम में देर रात तक गुलजार रहने वाले शहर के चौराहों पर बारिश के कारण जल्दी सन्नाटा पसर गया। ज्यादातर लोग मौसम का रुख देखते हुए समय से पहले घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें