फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी चरम पर, नहीं बने रैन बसेरे

Mon, 22 Dec 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में यात्रियों एवं गरीब रिक्शाचालकों के लिए रैन बसेरा हर वर्ष नगर पालिका की ओर से बनाया जाता था। इस बार कड़ाके की ठंड के बावजूद पालिका उस ओर से उदासीन है। इससे रात में मुसाफिरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है जबकि ठंड से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यात्रियों और रिक्शाचालकों को ठंड से निजात दिलाने के लिए हर वर्ष नगर पालिका रैन बसेरा बनाती थी। रैन बसेरे का निर्माण निर्मल तिराहा के पास हादीहाल में होता था। यहां से रेलवे स्टेशन और कई प्राइवेट बस स्टैंड नजदीक पड़ते हैं। मगर कड़ाके की ठंड के बाद भी इस वर्ष नगर पालिका की ओर से रैन बसेरा नहीं बनाया गया। इससे रात में मुसाफिरों को ठंड से बचने के लिए रातजगा करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए वे चाय की दुकानों का सहारा ले रहे हैं। चाय पीकर वे किसी तरह रात बिताते हैं। यही हालत रिक्शाचालकों का भी है। वे पटरी किनारे अलाव जलाकर किसी तरह रातजगी करते हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद आला अधिकारी उदासीन बने हैं। इससे रात में यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है  जबकि ठंड की चपेट में आने से दो दिन के भीतर नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें