फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पराक्रम’ प्रतियोगिता में विश्वेश्वरैया हाउस चैंपियन

Mon, 22 Dec 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में चल रही तीन दिवसीय ‘पराक्रम’ खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। हांड़कंपाने वाली ठंड के बीच प्रतिभागियों ने जीत का जबरदस्त जज्बा दिखाया। चैंपियन रही विश्वेश्वरैया हाउस की टीम को प्रधानाचार्य राजेश चंद्रा ने बधाई दी। विश्वेश्वरैया हाउस के छात्र आशुतोष पांडेय को स्पोर्ट्स चैंपियन का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन


छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विश्वेश्वरैया हाउस के चंद्र प्रकाश प्रथम, रमन हाउस के तेजू द्वितीय और विश्वेश्वरैया हाउस के आनंद कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह शॉटपुट छात्र वर्ग में भाभा हाउस के छात्र लवकुश मिश्र को पहला, विश्वेश्वरैया हाउस अमरेन्द्र प्रताप सिंह दूसरे और भाभा हाउस के कमलेन्द्र कुमार शुक्ल को तीसरा स्थान मिला। शॉटपुट महिला वर्ग में रमन हाउस की श्वेता मौर्य पहले, भाभा हाउस की जया पांडेय दूसरे व विश्वेश्वरैया हाउस की आरती यादव तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस-थ्रो पुरुष वर्ग में भाभा हाउस के लवकुश मिश्र प्रथम, कमलेन्द्र कुमार शुक्ल द्वितीय और विश्वेश्वरैया हाउस के छात्र अभिषेक पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस-थ्रो छात्रा वर्ग में भाभा हाउस की श्वेता मौर्य को पहला, विश्वेश्वरैया हाउस की एकता सिंह को दूसरा और भाभा हाउस की छात्रा मीरा पाल तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। समापन अवसर पर एसके वर्मा, योगेश सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, अजय कुमार, संजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, बीबी मौर्या, संतोष कुमार गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, रमेश चंद्र, वीरेन्द्र कुमार, अंजनी कुमार सिंह, सुनील कुमार, राज कुमार, शिव प्रसाद गुप्ता, जयशंकर तिवारी, शिव सागर तिवारी, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, अजय प्रकाश मिश्र, महेशचंद्र शर्मा, नागेन्द्र तिवारी समेत तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें