संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। तेज हवाओं के साथ शनिवार की दोपहर से लेकर शाम तक हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था।
शनिवार को हल्की बारिश के बाद शहर के विभिन्न मोहल्ले की सड़कों पर जलभराव हो गया। मेडिकल कॉलेज के आयुष्मान वार्ड, एसपी कार्यालय व कचहरी परिसर में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
दूसरी तरफ सूख रही धान की फसल में जलभराव को देख किसानों के चेहरे खिले हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस बताया गया। बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
सनई अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक देशराज मीणा ने बताया कि शनिवार को करीब 67 मिली मीटर बारिश होने से किसानों को धान की फसल में लाभ मिलेगा। संवाद