पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने का सिलसिला अभी जारी है। शहर और गांव में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। शहर में जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में लोगों ने पाक का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
शहर के चौक में पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि एवं उनके परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने के लिए भारत विकास परिषद के सदस्यों मोमबत्ती जलाकर नमन किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ अविनाश श्रीवास्तव, उदयभानु सिंह, संजीव आहूजा, शरद केसरवानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। चिलबिला चौराहे पर जिला कांग्रेस सेवादल ने कैंडिल मार्च निकला।
जिसमें पूर्व सांसद रत्ना सिंह, सेवादल चीफ यमुना प्रसाद पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, इरफान अली, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, मो. नईम, नजमअली, मनोज उमरवैश्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। लीलापुर पुलिस चौकी से कैंडिल मार्च निकाला गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए युवाओं ने भ्रमण किया।
भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा के नेतृत्व में निकली यात्रा में प्रमुख रूप से हरिनाथ मौर्य, रामखेलावन मौर्य, विवेक कुशवाहा, प्रदीप मौर्य, अनिल मौर्य, कुंवर दक्ष सिंह कुशवाहा, राकेश मौर्य सीआरपीएफ, अमित मौर्य, रामचंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रकाश सरोज, अमित चौधरी,अमित मौर्य, मनोज मौर्य, जगदीश विश्वकर्मा, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
मानधाता प्रतिनिधि के अनुसार हरखपुर से मानधाता बाजार तक जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। श्रद्धांजलि सभा में रूपेश सिंह, उमेश सिंह, निरंजन सिंह, विकास सिंह, शंभूनाथ मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, भीम सिंह, प्रवीण, यादुवेंद्र प्रताप, नितेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इसी तरह पनियारी में बलिकरनगंज से लेकर खुशहाल गंज बाजार तक जुलूस निकालकर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका।
शोकसभा आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संतोष सिंह, आशुतोष दुबे, श्यामशंकर गुप्ता उदयराज, निरंजन दुबे, भागीरथी, मातादीन सिंह, अंबुज, दिनेश, मदन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।