विद्यालय में पानी भरने से कई बच्चे घायल हो चुके हैं। साथ ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों के कारण परिसर में करंट उतरने का भी खतरा है। स्कूल के आसपास कुछ लोगों ने जलनिकासी को बंद कर दिया है।
2015 में चयनित जिले के अंग्रेजी माध्यम का मॉडल प्राथमिक स्कूल राजगढ़ बारिश के पानी से लबालब है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण स्कूल परिसर और कमरे में जलभराव हो गया है। बारिश होने पर प्रयागराज-अयोध्या हाईवे का पानी विद्यालय में जमा हो जाता है। जिस कारण बच्चों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विद्यालय में पानी भरने से कई बच्चे घायल हो चुके हैं। साथ ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों के कारण परिसर में करंट उतरने का भी खतरा है। स्कूल के आसपास कुछ लोगों ने जलनिकासी को बंद कर दिया है। जिससे संक्रामक बीमारियों के चपेट में भी आएंगे। इस बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने डीएम, एसपी व बीएसए से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
माॅडल प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ के प्रधानाध्यापक अजय प्रकाश दुबे ने बताया कि बारिश के समय विद्यालय में जलभराव हो जाता है। पानी में गिरकर कई बच्चे घायल हो गए हैं। साथ ही परिसर में लगे सबमर्सिबल के कारण करंट का भी खतरा है। उच्च अधिकारियों से इस बारे में बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मॉडल प्राथमिक विद्यालय में जलभराव की समस्या से प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया है। उच्च अधिकारियों से परामर्श लेकर जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा। - भपूेंद्र सिंह, बीएसए।