महिला अस्पताल परिसर में भरा गंदा पानी। संवाद
मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल की नालियां चोक होने से पूरे परिसर में गंदा पानी भर गया है। वार्डों तक बदबू पहुंच रही है। इस स्थिति से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने जल निकासी के लिए नगर पालिका को दो बार पत्र लिखा था लेकिन नगर पालिका कर्मियों ने कोई इंतजाम नहीं किया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने बताया कि कर्मचारियों से जल निकासी का प्रबंध कराया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही।