फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सराय महिमा में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, ग्रामीणों को मनाने पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के सराय महिमा के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के लिए एसडीएम, सीओ सिटी पहुंच गए। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सड़क मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सराय महिमा गांव में 27 साल पहले बनी जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। जर्जर सड़क से गुजरने पर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों से सड़क मरम्मत के लिए कई बार आग्रह किया कि सड़क का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों ने कोरम पूरा करते हुए डायरी पर ग्रामीणों की समस्या को नोट भी किया, लेकिन ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी। नाराज ग्रामीण 18 फरवरी को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया। ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने 19 फरवरी के अंक में प्रकाशित भी किया था। चुनाव बहिष्कार की जानकारी होने पर शनिवार को एसडीएम सदर उदयभान सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण वैश्य फोर्स के साथ सराय महिमा गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान संदीप सिंह और ग्रामीणों से बातचीत की। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चुनाव बाद सड़क मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए ग्रामीणों से कहा। चुनाव को देखते हुए सीओ सिटी ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जगेशरगंज, वैजलपुर, जैतीपुर कठार क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें