दीपावली का पर्व करीब आ रहा है, लेकिन कंफर्म टिकटों की मारामारी अभी से शुरू हो गई है। रेलवे दो माह पहले टिकट बुक कराने की सुविधा देता है, लेकिन आलम यह है कि बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों में ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन जा रही है। नो रूम की स्थिति में टिकट बुकिंग प्रक्रिया बंद कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि आठ नवंबर को दीपावली है। जिसे हर कोई अपनों के बीच मनाना चाहता है। परदेश में रह रहे लोग भी परिवार के बीच आना चाहते हैं। इसलिए नीलांचल, पद्मावत, काशी विश्वनाथ, साकेत, तुलसी, उद्योग नगरी समेत प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। सीएमआई नीरज सोमवंशी ने बताया कि 60 दिन पहले रिजर्वेशन शुरू होने से ही त्योहारों पर यह संकट बन रहा है।
प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
ट्रेन का नाम स्लीपर एसी कोच
साकेत एक्सप्रेस नो रूम नो रूम
पद्मावत एक्सप्रेस 190 153
काशी विश्वनाथ नो रूम 189
पंजाब मेल नो रूम नो रूम
तुलसी एक्सप्रेस नो रूम नो रूम
उद्योग नगरी नो रूम 200
अर्चना, नीलांचल नो रूम नो रूम
वर्जन-
त्योहार को देखते हुए काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच के साथ संचालन का फैसला रेलवे ने लिया है। जल्द ही बढ़े कोच के साथ ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
- जेपी शुक्ल, स्टेशन अधीक्षक