फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 38 केंद्रों पर मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
जीआईसी में स्नातक व ​शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स लेते मतदान कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत शुक्रवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को जीआईसी से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। 38 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 29,515 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 19,761 पुरुष व 9,754 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,877 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 7,028 पुरुष व 2,849 महिला मतदाता शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19 मतदान केंद्रों पर 29 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 19 मतदान केंद्रों पर 19 मुख्य मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी 29 मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

सभी स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। कानून व्यवस्था और व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए पांच जोनल व 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने मतदाताओं से अपील की है कि वह समय पर पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सीडीओ राम मोहन मीणा ने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधिकारी भी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

100 मीटर के दायरे में प्रचार प्रतिबंधित

प्रशासन ने मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया है। मतदान क्षेत्रों में पार्टी टेबल लगाने, पोस्टर, बैनर, झंडे, लाउडस्पीकर और अन्य प्रचार सामग्री के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।

पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य

मतदान के लिए वोटरों को फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अगर किसी वोटर के पास फोटो पहचान पत्र नहीं है तो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड व भारतीय पासपोर्ट दिखाकर मतदान करना होगा। जिला प्रशासन ने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने वाले वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की सूचना, सुझाव व शिकायत के लिए 05342-297845 व 9454418031 पर संपर्क कर सकते हैं।
आज शैक्षिक संस्थानों में रहेगा अवकाश

उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2026 के लिए 23 अक्तूबर को शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। इस विशेष अवकाश की कटौती संबंधित शिक्षक के आकस्मिक अवकाश खाते से नहीं की जाएगी।

जीआईसी में स्नातक व शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स लेते मतदान कर्मी। संवाद

जीआईसी में स्नातक व शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स लेते मतदान कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें