फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दी फोटो 

Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
अवैध असलहा रखने और उसके साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अंतू थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने अवैध पिस्टल के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोकसभा चुनाव की तैैयारियों के बीच यह मामला सामने आने पर पुलिस परेशान हो गई। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर के रहने वाले अनुराग सिंह उर्फ रिंकू पुत्र गंगाबख्श सिंह की पिस्टल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन


नावी बेला में असलहे के साथ फोटो वायरल होने से पुलिस की किरकिरी होने लगी। मामला सामने आने पर पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने तत्काल एसओ अंतू को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के आदेश पर एसओ अंतू ने आरोपी अनुराग के घर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश में अंतू पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम को लगाया गया है। एसओ अंतू ने बताया कि वायरल फोटो होली के आसपास की है। आरोपी घर पर नहीं है। उसे दबोचने के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें