एक्सईएन कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
एसडीओ पर लगाया वसूली का आरोप, की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीओ पर वसूली का आरोप लगाते हुए एक्सईएन रानीगंज के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कि समस्या के निदान के बजाए एसडीओ रानीगंज उपभोक्ताओं से अभद्रता करते हैं। एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।
राधा मोहन, सुरेंद्र पाल, राजेंद्र यादव भागीपुर, शिव प्रसाद मिश्र, रमाशंकर तिवारी सहित दर्जनभर ग्रामीणों ने गुरुवार को रानीगंज एक्सईएन के कार्यालय पहुंचकर एसडीओ के विरोध में नारेबाजी की। बताया कि एसडीओ रानीगंज उपभोक्ताओं की शिकायतों को ध्यान नहीं देते हैं। इससे उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने एक्सईएन अंकित श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह 30 मार्च को
प्रतापगढ़। दिलीपपुर स्थित रानी राजेश्वरी कुमारी इंटरमीडिएट कालेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 30 मार्च को होगा। 31 मार्च को खेल प्रतिभाओं का सम्मान होगा। यह जानकारी सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा ने दी।