फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: उल्लंघन जारी...बगैर सीट बेल्ट लगाए फर्राटा भर रहे हैं कार चालक

विज्ञापन
भुपियामऊ चौराहे के समीप बगैर सीट बेल्ट लगाया कार चलाता चालक। संवाद
विज्ञापन
नवंबर माह मतलब यातायात माह, बावजूद इसके वाहन चालकों पर कोई असर नहीं दिख रहा। बगैर सीट बेल्ट चालक कार लेकर शहर में फर्राटा भर रहे हैं। यह हाल तब है जबकि पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर सख्त दिख रही है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न चौराहों पर देखा गया कि अधिकांश कार चालक बगैर सीट बेल्ट लगाए शहर में कार लेकर फर्राटा भरते दिखे। चौराहे पर पुलिस खड़ी जरूर रही मगर वह सिर्फ बगैर हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों का चालान कर रही थी। इसका फायदा कार चालक उठा रहे थे।
राजा पाल चौराहे पर एक युवक तेज रफ्तार में कार लेकर फर्राटा भरता दिखा। खुद सीट बेल्ट नहीं लगाया था। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। भंगवाचुंगी के पास एक कार चालक बगैर सीट बेल्ट लगाए कार लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें