फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर ने ही की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
पट्टी के बेला रामपुर में दलित की हत्या के आरोप में धराया युवक विजयेन्द्र। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रेम संबंध में आड़े आ रहे किसान दोस्त को पार्टनर ने ही मार डाला था। घटना में प्रयुक्त सब्बल भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी पार्टनर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाल ने बताया कि 16/17 जून को रामपुर बेला गांव में दलित किसान विनय कुमार सरोज की हाथ पैर काट कर हत्या के पश्चात उसे तार से बांधकर चारपाई समेत जलाया गया था। घटना विनय के सुअर पालन के पार्टनर विजेन्द्र ने ही अंजाम दिया था। लंबी जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर सामने आया कि मृतक विनय कुमार की पत्नी से विजेंद्र की प्रेम संबंध थे। विनय अपने पार्टनर विजेन्द्र को सार्वजनिक तौर पर भी अपमानित करता था। इसके अलावा सुअर पालन के बिजनेस में व्यवसाय की आय भी खुद ही रख लेता था। पुलिस के अनुसार इन समस्याओं से निजात पाने के लिए विजेन्द्र ने ही उसे सुअर फार्म पर अकेला पाकर रात में घटना को अंजाम दे डाला था। विजेंद्र ने शव को चारपाई में बांध कर जला दिया था। पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मुजाही कलहूगंज मार्ग पर आला कत्ल बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के खुलासे पर लोग अंगुली उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि विजेंद्र को कई बार पुलिस पकड़कर ले गई थी लेकिन पूछताछ में कुछ भी सामने नहीं आया था। अब अचानक कहां से विजेंद्र ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें