फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया ईटों से खड़ंजा बनाने का आरोप, ग्रामीणों की शिकायत बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। घटिया ईट से खड़ंजे का निर्माण कराया गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक सहित अधिकारियों से की। विधायक मौके पर पहुंचे और खड़ंजे की स्थिति को देखते हुए उसकी ईंटें बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद भी ठेकेदार ने कोई सुनवाई नहीं की। अब ग्रामीण जिलाधिकारी से शिकायत करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

बाबागंज ब्लाक के पुरमयी सुल्तानपुर गांव में सुल्तानपुर से गोसाईं का पुरवा तक 1100 मीटर खड़ंजा जिला पंचायत से लगवाया गया है। खड़ंजा लगवाने वाले ठेकेदार ने इसमें काफी खराब ईटों का प्रयोग किया। चर्चा है कि ईटें भी जिला पंचायत सदस्य के भट्ठे से मंगाई गई हैं। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए मामले की शिकायत बाबागंज विधायक से की। विधायक विनोद सरोज मौके पर पहुंचे और खड़ंजे को देखकर उसकी निर्माण की गुणवत्ता का गलत बताया।
साथ ही ठेकेदार को ईंट बदलने के लिए भी कहा। इसके बावजूद ठेकेदार ने ईंटें नहीं बदलीं। पीली ईंटों से ही खड़ंजा लगाया जा रहा है। गांव के साहब सिंह बीडीसी, साहिल सिंह, संतोष सिंह आदि ने इसकी शिकायत अब जिलाधिकारी से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें