आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली निगम ने गांवों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया है। धनतेरस से छठ पूजा तक ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि धनतेरस से आठ नवंबर तक दिवाली के अवसर पर 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके अलावा 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भाई दूज, 13 नवंबर को दूर्वा गणपति व्रत और 15 नवंबर को छठ पूजा पर भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए उपकेंद्रवार टीमें अलर्ट रहेंगी। लोकल फाल्ट या अन्य तकनीकी खराबी की शिकायत मिलने पर टीमें मौके पर पहुंचकर उसे ठीक करेंगी।