पट्टी के बेसार गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर पेड़ से बांधे गये बदमाश।
- फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली क्षेत्र के बेसार गांव में ग्रामीणों ने संदिग्ध पाकर तीन युवकों को दबोच लिया। अवैध असलहे मिलने पर उन्हें पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची सुजानगंज पुलिस आरोपियों को ले गई।
जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती फत्तूपुर गांव में हरीलाल गौड़ की बकरियां चुराने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। वह भागते-भागते कोतवाली क्षेत्र के बेसार गांव में पहुंच गए। जहां शोर-शराबे पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों युवकों को संदिग्ध पाकर दबोच लिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि युवक उन्हें तमंचा दिखाकर धमका रहे थे। लोगों ने पिटाई करने के बाद उन्हें पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची सुजानगंज पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। पकड़े गए आरोपियों में धर्मेंद्र सिंह निवासी सुखऊ दुबौली, संजय कुमार झा बिहार एवं प्रेमपाल आगरा जनपद का निवासी हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।