फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिए आवारा मवेशी

विज्ञापन
आसपुर देवसरा ब्लाक के अतरौरा प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये आवारा मवेशी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के प्राथमिक विद्यालय अतरौरा के भीतर ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों को बंद कर गेट पर ताला जड़ यिा। सुबह जब बच्चे विद्यालय पहुंचे तो गेट पर ताला और भीतर मवेशी देखकर हैरान रह गए। प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद मवेशियों को बाहर निकालकर गो आश्रय केंद्र भेजवाया।
विज्ञापन

इलाके के ग्रामीण आवारा मवेशियों द्वारा फसल नष्ट करने से खासे नाराज हैं। अतरौरा में ही गो आश्रय केंद्र है। ग्रामीणों को आशंका है कि वहां से ही मवेशी निकलकर बाहर आ जाते हैं। रविवार को ग्रामीणों ने दो दर्जन से अधिक मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय अतरौरा में प्रवेश कराकर गेट पर ताला जड़ दिया। सोमवार को जब बच्चे व शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो वहां मवेशी बंद थे और गेट पर ताला लटक रहा था।
हेडमास्टर सुशीला सरोज ने इसकी सूचना एबीसए को दी तो एनपीआरसी हरीराम चौधरी ने तहसील प्रशासन को अवगत कराया। सूचना पर प्रभारी तहसीलदार राजकपूर, ग्राम प्रधान दमड़ी जगन्नाथ यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बच्चे व शिक्षक बाहर खड़े रहे। ग्राम प्रधान के सहयोग से चार घंटे की मशक्कत के बाद मवेशियों को वाहन पर लदवाकर गो आश्रय केंद्र भेजवाया गया।

आसपुर देवसरा ब्लाक के अतरौरा प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा आवारा मवेशी बंद किये जाने स- फोटो : PRATAPGARH

आसपुर देवसरा ब्लाक के अतरौरा प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा आवारा मवेशी बंद किये जाने स- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें