फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेल्ट से पिता-पुत्र की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिनेमा रोड पर काउंटर के विवाद में पिता-पुत्र को बेल्ट व लात-घूंसों से मारापीटा गया। जिसका वीडियो तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस की छानबीन में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दो पक्षों में विवाद के बाद हाथापाई हो गई। देखते ही देखते हमलावरों ने राहुल श्रीवास्तव व उसके पिता को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर भंगवा चुंगी पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। मारपीट करने वालों ने बताया कि उनके बीच काउंटर लगाने को लेकर विवाद था। अब समझौता हो गया है। चौकी प्रभारी भंगवा अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। अब उनके बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें