फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित नामांकन स्थल की खस्ताहाल सड़क पर दौड़ रहे अफसरों के वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से प्रस्तावित नामांकन स्थल व पोलिंग पार्टी स्थल को जोड़ने वाली कटरा रोड खस्ताहाल हो गई है। इसी सड़क पर दिनभर अफसरों के वाहन भी दौड़ रहे हैं लेकिन मरम्मत कराने की पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय से कटरा मेदनीगंज चौराहे की तीन किलोमीटर सड़क की हालत खस्ताहाल है। विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू होगी।
प्रशासन के अधिकारियों ने कटरा रोड स्थित विकास भवन को नामांकन स्थल बनाने का प्रस्ताव बनाया है। जबकि इसी रोड पर एटीएल के मैदान से पोलिंग पार्टी को रवाना करने की तैयारी है। कटरा रोड पर आईटीआई, विकास भवन, बड़नपुर, एटीएल मैदान से कटरा चौराहे तक सड़क में तब्दील हो गई है इससे जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
सुबह से शाम तक इस सड़क पर अलग -अलग विभाग के अफसरों के वाहन भी दौड़ रहे हैं लेकिन सड़क की मरम्मत कराने की कोई पहल नहीं हो रही है। अधिसूचना जारी होने के एक दिन पहले तक
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जिले की लगभग 65 सड़कों की मरम्मत कराने को टेंडर जारी किया लेकिन कटरा रोड की दुर्दशा को सुधारने का कोई प्रयास नही किया गया। इस सड़क की मरम्मत कराने पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने चुप्पी साधी है और उच्च अधिकारियों को गुमराह कर यह बताया कि कटरा रोड की मरम्मत कराने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें