नगर पंचायत डेरवा के सरायइंद्रावत में शनिवार की शाम सब्जी विक्रेता का शव घर के करीब संदिग्धदशा में तालाब में मिला। खबर मिलने पर मायके से पत्नी के पहुंचते ही कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है।
सरायइंद्रावत जिल्ला के रहने वाले 29 वर्षीय सब्जी कारोबारी निसार उर्फ छोट्टन राइन कस्बे में सब्जी बेचकर गुजर बसर करते थे। शनिवार दोपहर वह घर से बाजार की ओर निकले थे। शाम को वह घर नहीं पहुंचे। परिजन संग आसपास के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद तालाब में निसार का शव उतराया मिला। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।जेठवारा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई नौशाद अहमद ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।