फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर रविवार की देर शाम भुपियामऊ फ्लाईओवर के ऊपर बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय विशाल गौतम की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद उसका 17 वर्षीय चचेरा भाई कृष्णकांत गौतम फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

देल्हूपुर के भोपतपुर निवासी विशाल रविवार को ही बहन रोशनी को लेकर दिल्ली से घर लौटा था। शाम को बाइक से चचेरे भाई कृष्णकांत के साथ मामा के घर सामान पहुंचाने कोतवाली देहात के मिर्जा की बाग गया था। देर शाम घर लौटते समय भुपियामऊ फ्लाईओवर पर सामने से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद बाइक पर पीछे बैठा कृष्णकांत फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। जबकि विशाल खून से लथपथ होकर फ्लाईओवर पर ही पड़ा था।
दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों की दिशा एक तरफ हो गई थी। इधर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी वरुण सिंह मौके पर पहुंचे। इस बीच कार चालक भाग निकला था। घायल विशाल की मौत हो गई। कृष्णकांत को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस वाहनों को चौकी पर लाने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन


22 नवंबर को है बहन रोशनी की शादी
मृतक विशाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन भाई मिथलेश, प्रभाकर व भीमसेन दिल्ली में रहते हैं। बहन रोशनी भी भाइयों के साथ दिल्ली में रहती थी। उसकी 22 नवंबर को शादी है। परिवार के लोग उसके शादी की तैयारी में लगे थे। खुशी वाले घर में रविवार को हुए हादसे के बाद खुशियां छिन गईं।


इंटरमीडिएट का छात्र है कृष्णकांत
हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्णकांत गौतम कक्षा 11वीं का छात्र है। जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे कृष्णकांत के पिता कमलाकांत ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें