वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। लिलहा कस्बा में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी।
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। लिलहा कस्बा में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आसपास के लोगों ने तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के लिलहा निवासी राजू राईन (45) पुत्र अजीज बृहस्पतिवार रात करीब 11:45 बजे रानीगंज सब्जी मंडी से वापस घर जा रहे थे। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग की सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से राजू सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।