फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में बढ़ेगा सब्जी का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्हा में बढ़ेगा सब्जी का उत्पादन
विज्ञापन

अभी 5,293 हेक्टेयर में होती है खेती, 104.29 मीट्रिक टन होता है उत्पादन
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में शामिल हुआ जिला, सब्जी उत्पादन के लिए किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रतापगढ़। बेल्हा के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें महंगे दाम पर सब्जी नहीं खरीदनी पड़ेगी। जिलेे के किसान ही सस्ती सब्जी बाजार में मुहैया कराएंगे। जिले को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए सब्सिडी देकर अधिकाधिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले में 5,293 हेक्टेअर क्षेत्रफल में सब्जी की खेती होती है। किसान वर्षभर में 104.29 मीट्रिकटन सब्जी का उत्पादन करते हैं। यह उत्पादन जिले के लिए नाकाफी है। सोरांव और मुंडेरा मंडी के व्यापारी भी जिले में सब्जी बेचने आते हैं। जिससे सीजन में भी सब्जियां काफी महंगी मिलती हैं। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के किसानों को पर्याप्त सब्जी का उत्पादन करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में जिले का नाम शामिल किया है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप सब्जी का उत्पादन करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए किसानों को सब्जी का बीज और सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। शासन की इस पहल से बाहर से आने वाले व्यापारी अधिक दाम पर सब्जी नहीं बेच पाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी एके दुबे का कहना है कि यह योजना किसानों के साथ ही आम लोगों के लिए राहत लेकर आएगी। सब्जी पर सब्सिडी मिलने से किसान अधिक उत्पादन करेंगे और इसका लाभ आम आदमी को भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें