शहर के आंबेडकर चौराहे से लेकर टंडन तिराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर सब्जियों की दुकानें लगती हैं। करीब 15 साल पहले दुकानदारों को फुटपाथ देने के एवज में नगर पालिका की ओर से रुपये भी जमा कराए गए थे। मगर पिछले साल पालिका ने सब्जी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उनके द्वारा किया गया पक्का निर्माण हटवा दिया गया था।
शहर के आंबेडकर चौराहे से लेकर टंडन तिराहे तक की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। यहां फुटपाथों पर लगने वाली सब्जी मंडी हटकर सगरा जाएगी। ऑफीसर्स कालोनी के बदहाल पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पटरियों पर लोग पैदल चल सकेंगे। इसकी कवायद नगर पालिका की ओर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शहर के आंबेडकर चौराहे से लेकर टंडन तिराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर सब्जियों की दुकानें लगती हैं। करीब 15 साल पहले दुकानदारों को फुटपाथ देने के एवज में नगर पालिका की ओर से रुपये भी जमा कराए गए थे। मगर पिछले साल पालिका ने सब्जी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उनके द्वारा किया गया पक्का निर्माण हटवा दिया गया था। अब केवल फुटपाथ पर ही लोग सब्जी की दुकान लगाते हैं। शहर का दायरा बढ़ने के बाद नगर पालिका ने सगरा से विकास भवन वाले मार्ग पर सब्जी मंडी बनाने की तैयारी शुरू कर दी। जिसे अब क्रियान्वित करने के लिए पालिका की ओर से तैयारी चल रही है।
खास बात यह है कि सब्जी की दुकान हटने के बाद पालिका इस इलाके की सूरत बदलने की तैयारी में है। सड़क चौड़ा करने के बाद फुटपाथ के किनारे एंगल लगाया जाएगा। ताकि पैदल चलने वाले लोग सुरक्षित रहे। आंबेडकर चौराहे के करीब ही ऑफीसर्स कालोनी का पार्क बदहाल पड़ा है। उसकी चहारदीवारी भी गिर गई है। कभी इस पार्क में कर्मचारियों के बच्चे हुड़दंग करते थे मगर अब पार्क बदहाल पड़ा है। पार्क को संवारने के लिए भी पालिका की ओर से तैयारी चल रही है, ताकि पार्क फिर से गुलजार हो सके।
विज्ञापन
सगरा के पास सब्जी मंडी लगाने के लिए पालिका देगा व्यवस्था
आंबेडकर चौराहे से लेकर टंडन तिराहे तक सब्जी मंडी की दुकान लगने से गंदगी का अंबार लगा रहता है, जबकि इसी मार्ग पर अधिकारियों का आवास है। पालिका प्रशासन द्वारा सगरा पर चिन्हित की जमीन को 15 सितंबर के बाद समतल कराने का कार्य प्रारंभ होगा। तब तक बरसात होने की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी। पालिका की ओर से दुकानों को आवंटित करने के लिए स्थान भी निर्धारित किया जाएगा। ताकि यहां से हटने वाले दुकानदारों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
पार्क की जमीन पर कर लिया है अतिक्रमण
ऑफीसर्स कॉलोनी के पार्क की देखभाल न होने के कारण वह बदहाल पड़ा है। सब्जी बेचने वाले दुकानदारों ने गुमटी व ठेला रखकर अतिक्रमण कर रखा है। जिसे कोई पूछने वाला नहीं है। कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों के बच्चों को खेलने के लिए साफ सुथरी जगह खोजनी पड़ती है।
सब्जी मंडी के लिए सगरा में जमीन चिन्हित कर ली गई है। टंडन तिराहे से लेकर आंबेडकर चौराहे तक की सूरत बदलने के लिए अगले माह तक सब्जी मंडी सगरा में शिफ्ट करा दी जाएगी। ऑफीसर्स कॉलोनी के पार्क को संवारने की भी योजना है। फुटपाथ पर पैदल चलने वालों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए वहां लोहे का एंगल लगाया जाएगा। - मुदित सिंह, ईओ, नगर पालिका