क्षेत्र के बनकटी में आयोजित डे-नाइट राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 35 टीमों ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार की भोर में हुए फाइनल मुकाबले में शीतलागंज को हराकर वाराणसी ने खिताबी जीत दर्ज की।
वहीं, प्रतियोगिता का शुभारंभ नवाब मुस्ताक अहमद व फहीम उर्फ पप्पू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में हाशमी स्पोर्टिंग क्लब तिलौरी ने हंडौर को मात दी। बृहस्पतिवार को भोर तीन बजे फाइनल मुकाबला शीतलागंज व वाराणसी के बीच हुआ। इसमें शीतलागंज को हराकर वाराणसी की टीम विजेता बनी। विजेता को 15 हजार व उपविजेता को 10 हजार का पुरस्कार आयोजक सहबान अली ने दिया।
लखनऊ के मो. शोएब ने रेफरी की भूमिका निभाई। शाहरुख खान कमेंटेटर रहे। समापन अतिथि मो. काशिम अहमद व रिजवान सभासद रहे। इस मौके पर इरफान अली, अरमान खान, इजहार, साहिल शायर, रामजतन वर्मा, मनोज, निसार, मुकीम मौजूद रहे।