फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएल में गोकशी को लेकर हंगामा, 6 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कटरामेदनीगंज एटीएल परिसर में गोकशी की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शनिवार की सुबह नगर कोतवाली के एटीएल परिसर में गोकशी के बाद मिले मांस को लेकर हंगामा हो गया। घटनास्थल पर पहुंकर लोगों ने आक्रोश जताया। हालात तनावपूर्ण देख पुलिस अफसरों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। हालांकि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर घर से फरार मिला। उसके घर से भी मांस बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 13 फरार हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज चौराहे के करीब एटीएल का खंडहर है। शनिवार की सुबह परिसर में लोगों ने प्रतिबंधित पशु का सिर व मांस देखा। बड़ी संख्या में इलाके के लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सीओ सिटी अभय पांडेय व एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में जेसीबी से गड्ढा खोदकर मांस दफना दिया गया।
आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर फारुख पुत्र तैय्यब निवासी कटरामेदनीगंज की तलाश में दबिश दी। उसके घर से मांस, चापड़, लकड़ी का ठीहा व बाइक बरामद हुई। घटनास्थल के करीब स्थित गैस एजेंसी के चौकीदार जलील अहमद निवासी कटरामेदनीगंज को पुलिस ने पूछताछ की तो उसने गोकशी में लिप्त लोगों के नाम-पते बता दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फकेर आलम पुत्र महफुजुरहमान, इंजमाम उल हक पुत्र रफीउल्ला, अब्दुल कलाम पुत्र अब्बास, तौफीक आलम , बदरे आलम पुत्र महफुजुरहमान को दबोच लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया। गोकशी की घटना में शामिल फारुख, वसीम, सोहराब पुत्र तैय्यब, तै्य्यब पुत्र हिदायतउल्ला, मुईनुद्दीन पुत्र यासीन, सिराज पुत्र हकीमउल्ला, रफीक पुत्र कबीर, जमील उर्फ मोटे पुत्र हबीबउल्ला, नियाज अहमद पुत्र रियाजउल्ला, इमरानुद्दीन पुत्र अजीमउल्ला, माटी उर्फ तबरेज , अमीन पत्नी तैय्यब, रफीउल्ला उर्फ बुलबुल पुत्र सजीउल्ला उर्फ तीतर निवासी कटरामेदनीगंज की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फारुख कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसने हाईवे पर ढाबा खोल रखा है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हंगामा कर रहे लोगों को सुनाई खरीखोटी
एटीएल ग्राउंड में गोकशी की खबर पर कटरामेदनीगंज के रहने वाले लोगों के साथ ही सांसद संगमलाल गुप्ता के करीबी भी मौके पर पहुंच गए। सभी हंगामा करते पुलिस पर दोषारोपण करने लगे। यह देख भुपियामऊ चौकी प्रभारी कुलदीपक सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को खरीखोटी सुनाना शुरू कर दिया। यह सुनकर वहां रहे लोग खिसक लिए।
आवासों में कर रखा है कब्जा
एटीएल परिसर में बने आवासों में बाहरी लोगों के साथ ही अराजकतत्वों का डेरा है। एएसपी से लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि आवासों मेें दबंग लोगों का कब्जा है। यदि कोई शिकायत करता है तो उसे धमकी मिलने लगती है। एएसपी ने नगर कोतवाल से कहा कि ऐसे लोगों की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें