जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने अपने सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
अंतू थाना क्षेत्र के भजन गांव निवासी संजय कुमार 40 पुत्र हरिलाल शुक्त्रस्वार को मुंबई से घर आया था। शनिवार की रात 9रू30 बजे उसका अपने सगे चाचा रामखेलावन से जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चाचा ने अपने भतीजे को लाइसेंसी असलहा से गोली मार दी। गोली उसके सीने में जा लगी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर हम तो पुलिस के साथ सीओ सिटी अभय पांडे भी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर भेजे जाने तक तनाव को देखते हुए पुलिस मौजूद है। सीओ सिटी अजय पांडे ने बताया कि आरोपी बीएसएफ का रिटायर्ड जवान है उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।