फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पॉली क्लीनिक में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू के करौंदी की गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर 19 अप्रैल को शहर के अफीम कोठी स्थित पॉली क्लीनिक लाया गया था। उसी दिन ऑपरेशन करने के बाद नवजात की मौत हो गई थी। जबकि मंगलवार शाम चार बजे पॉली क्लीनिक में महिला की भी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मौका पाकर स्वास्थ्य कर्मचारी भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएमओ ने ऑपरेशन करने पर वैभव मेडिकेयर पॉली क्लीनिक का लाइसेंस रद्द कर उसे सील कर दिया।
राजकमल की पत्नी पूजा सिंह गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन विकास भवन अफीम कोठी के बगल संचालित वैभव मेडीकेयर पॉली क्लीनिक सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसी दिन ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

इलाज के दौरान पूजा ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतका की सास शशि सिंह का आरोप है कि 19 अप्रैल को जांच कराने के लिए लेकर आई थी। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही बहू को दर्द होने लगा।
डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी के लिए ऑपरेशन करना होगा। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्चेदानी ही फट गई। इससे नवजात की मौत हो गई। मंगलवार को पूजा सिंह की मौत हो गई।
सास का आरोप है कि मौत के बाद बहू को अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन लगाकर प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार और एआरओ आरजी चौधरी को भेजकर पॉली क्लीनिक का लाइसेंस निरस्त करते हुए उसे सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें