फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अपहृता को बरामद कर कोर्ट में पेश करने पर परिजनों का हंगामा

Tue, 11 Apr 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सप्ताह गायब हुई थी युवती
विज्ञापन


प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीया युवती के बीते सप्ताह घर से गायब होने पर परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच कर आरोपी के साथ पुलिस ने युवती को पकड़ा। युवती के परिजनों को जानकारी दिए बगैर पुलिस सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने पहुंची तो हंगामा हो गया।

मामले की सूचना पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हुआ। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीया युवती बीते सप्ताह घर से लापता हुई तो आशंका के आधार पर परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। रविवार की रात पुलिस ने युवती तथा उसके प्रेमी को पकड़ा। दोनों को सोमवार की सुबह पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजन कचहरी पहुंच गए। लीलापुर पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाकर परिजन हंगामा कर रहे थे। कोर्ट गेट के पास ही हंगामा होने पर भीड़ जमा हुई तो मौके पर एसपी कार्यालय से सीओ सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। दरसअल युवती बालिग है और वह प्रेमी के साथ ही रहने को तैयार है। उसने परिजनों से मुलाकात करने से मना कर दिया था। पुलिस के मामला शांत कराने पर युवती के परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें