फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर पैसा मांगने का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ.सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से पैसा मांगने की शिकायत लेकर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने हंगामा किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्राचार्य से शिकायत की।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह हॉर्निया की शिकायत पर ऑपरेशन कराने के लिए राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे । डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी, नरेंद्र ऑपरेशन कराने को तैयार हो गए। आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में पांच हजार रुपये का खर्च बताया। यह सुनकर व्यापारियों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्राचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव ने कहा, इस मामले की जांच कराई जा रही है। यदि डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर पैसे की मांग की होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00
बंदर के हमले से बिगड़ी मासूम की हालत
कटरामेदनीगंज। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी मोहम्मद शमीम का बेटा तम्जीज (5) दरवाजे पर खेल रहा था। परिवार के सदस्य घर में अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बंदरों का झुंड पहुंच गया। बंदरों ने तम्जीज पर हमलावर हो गए। इससे वह घायल हो गया। चीख पर परिवार के सदस्य लाठी डंडा लेकर दौड़े तो बंदर भाग निकले। तम्जीज को परिजन राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। इसके पहले बंदर के हमले से एक किशोरी की जान जा चुकी है। संवाद
00
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
सुवंसा। विकासखंड गौरा में विशेष संचारी रोग अभियान को लेकर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने बैठक की। इस दौरान उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कहा गया है कि दरवाजे पर जाकर प्रचार करें और मच्छर से बचने के लिए स्वच्छ पेयजल और आसपास पानी न जमा होने दें।
कुपोषित बच्चों को विशेष ध्यान देने सहित गर्भवती महिलाओं पर भी विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक ओपी सिंह, सीडीपीओ वीनू सिंह, बीएमसी यूनिसेफ नरेंद्र मिश्रा प्रभारी एडीओ पंचायत हरिशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें