कटरा रोड स्थित अधिवक्ता के घर डकैती के विरोध में लालगंज में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
जिला कचहरी के अधिवक्ता एवं आल इंडिया रूलर बार के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा के घर में हुई डकैती की घटना का खुलासा न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को लालगंज में हंगामा किया। आल इंडिया रूलर बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश की अगुवाई में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने पहुंच गया।
जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा के घर हुई डकैती की घटना का खुलासा करने व बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील व कोतवाली गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर मार्च निकाला।
इसके बाद तहसील परिसर में आयोजित सभा में आल इंडिया रूलर बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता के घर हुई डकैती की घटना का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो जिलेभर में पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश व संचालन उपाध्यक्ष विनय शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, दिनेश सिंह, प्रमोद सिंह, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुजीत तिवारी, रामलगन यादव, विपिन शुक्ल, संतोष पांडेय, शिव नारायण शुक्ल आदि मौजूद रहे।