प्रतापगढ़। प्रयागराज से अयोध्या जा रही वनएफ पैसेंजर में दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो एक यात्री ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दिया। रेलवे पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
शनिवार सुबह कुछ लोग वनएफ पैसेंजर ट्रेन से प्रयागराज से लौट रहे थे। इस दौरान सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी होने लगी। ट्रेन भुपियामऊ से छूटी तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। प्रतापगढ़ जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो एक यात्री ने मारपीट की सूचना जीआरपी को दी। रेलवे पुलिस ने प्रतापगढ़ के चार यात्रियों को पकड़ लिया। काफी देर तक थाने पर बैैठाए रखा।
चेनपुलिंग कर रोक दी अर्चना एक्सप्रेस
प्रतापगढ़। राजेंद्र नगर से जम्मूतवी जा रही अर्चना एक्सप्रेस चेन पुलिंग के चलते चार मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों के साथ रेल कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा।