पट्टी में आयोजित प्रबुद्ध जनों के सम्मान समारोह में बोलते सांसद संगमलाल गुप्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
पट्टी। देश की जनता ने जो भरोसा प्रधानमंत्री मोदी पर जताया था, उसके अनुरूप ही उन्होंने देशहित में आगे बढक़र एक से बढक़र एक फैसले लिए। कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के साथ ही तीन तलाक के लिए कानून भी बनाया। इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून समेत तमाम ऐसे बड़े फैसले लिए गए जो किसी प्रधानमंत्री के लिए आसान नहीं हैं। भाजपा ने जो नारा दिया था सबका साथ सबका विकास, उस पर ही सरकार काम कर रही है। केंद्र व प्रदेश में तमाम योजनाओं के जरिए जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह बातें भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने शनिवार को आसपुर देवसरा विकास खंड के बाभनपुर ग्रामसभा में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
सांसद ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार गरीब बेटियों को सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 51 हजार की आर्थिक मदद दे रही है। किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों के खातों में रुपये भेजे जा रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि काबीना मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिध विनोध पांडेय ने कहा कि पट्टी के विकास के लिए मंत्री मोती सिंह सतत प्रयत्नशील रहते हैं। अध्यक्षता रामलखन सिंह तथा संचालन रामप्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर अनिल तिवारी, आनंद सिंह, रामपाल तिवारी, लालप्रताप सिंह, कमलेश सिंह समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। रामबोध पांडेय, रामराज वर्मा, उमाशंकर मिश्र, नरेंद्र पांडेय, रामअवध यादव, देवेंद्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।