फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम प्रदेश में शामिल हुआ यूपी : मोती सिंह

विज्ञापन
अफीम कोठी सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा है कि योगी सरकार के विकास कार्यों के चलते यूपी अब उत्तम प्रदेश में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि जितना विकास तीन वर्षों में हुआ है, उतना आज तक नहीं हुआ था। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास की चर्चा करते हुए शिक्षा, चिकित्सा और आवास की दिशा में बहुत बड़ा काम होने का दावा किया। काबीना मंत्री शुक्रवार को अफीम कोठी में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अफीम कोठी में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह ने कहा कि यूपी दिवस का आयोजन पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। विकास कार्यों का ऐसा खाका प्रस्तुत किया है, जिसे देखकर अन्य राज्य नकल कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले महापुरुषों और किसानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास संभव नहीं है। बेटी और बहू दोनों को समान रूप से देखने का संदेश दिया।
पुलिस लाइन स्थित आवासीय लर्निंग कैंप की दृष्टिबाधित बालिका माया सरोज ने ‘वतन को जगाकर जो खुद सो गए’ गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि आज के ही दिन उत्तर प्रदेश नामांकरण हुआ था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3.50 लाख किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने की बात कही। जनपद में 3 साल के अंदर 1. 71 लाख गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने पांच कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक कुम्हारी चाक वितरित किया।
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षण प्राप्त 05-05 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसके पूर्व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के हस्ताक्षर अभियान में कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, कान की मशीन, वैशाखी व अन्य उपकरण तथा ट्राइसाइकिल का वितरण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस मौके पर सदर विधायक राजकुमार पाल, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीआईओएस सर्वदानंद, बीएसए अशोक कुमार सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी वीके श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह, विजय शुक्ल, सविता यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

अफीम कोठी सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें