जिले भर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शैक्षिक संस्थाओं, कार्यालयों, सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, भारत माता की जय के नारों के साथ युवाओं ने जुलूस निकाले। वक्ताओं ने नेताजी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।
चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। बच्चों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस व रानी लक्ष्मी बाई की शोभायात्रा निकालकर उनके विचारों को लोगों के बीच प्रचारित किया। शोभायात्रा को समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य व श्रीकिशोर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रबंधक संतोष कुमार, किशनलाल, छेदीलाल, देवानंद, कृष्ण मोहन गुप्ता, मुरारीलाल, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने नेता जी की जयंती मनाई। अध्यक्ष अनुराग सिंह ने नेता जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुधीर, राहुल, संजय , राजेश शर्मा, आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने विजय भान सिंह के नेतृत्व में पंजाबी मार्केट स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अच्युतानन्द पांडेय, विवेक त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, दीपेंद्र मिश्र, आशीष आदि मौजूद रहे। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशिका अलका सिंह ने बच्चों को नेता जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कर्ष उपाध्याय, आर्या सिंह, अस्तित्व सोमवंशी, नंदनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर में नेता जी की जयंती मनाई गई। प्रबंधक संजीव सिंह, सह प्रबंधक संतोष द्विवेदी व प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने नेता जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक विनोद, वीवी सिंह, सतीश शुक्ला, शिक्षिका रेखा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, किरन मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
पंजाबी मार्केट स्थित सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते युवा क्रांति के लोग।- फोटो : PRATAPGARH
सुभाषचंद्र बोस जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उनके चित्र पर पुष्प- फोटो : PRATAPGARH
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सुभाषचंद्र बोस बना छात्र।- फोटो : PRATAPGARH
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला से निकली शोभायात्रा में नेताजी व भारत- फोटो : PRATAPGARH