फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की गलती से बढ़ी परीक्षार्थियों की परेशानी

विज्ञापन
UP Board's mistake increased the troubles of the candidates
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की गलतियों की वजह से इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कॉलेजों में बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किए गए। प्रवेश पत्रों पर अधिकांश परीक्षार्थियों के नाम गलत दर्ज हैं। पिता के नाम में भी गलती है। कइयों के तो फोटो ही बदल गए हैं। छात्रों का लिंग कोड सही होने के बाद भी उनका परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। सोमवार को जिले के अधिकांश कॉलेजों में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किया गया। प्रवेश पत्र लेने गए बच्चों का उत्साह उस समय ठंडा पढ़ गया जब उन्हें प्रवेश पत्र में भारी खामियां मिलीं। यूपी बोर्ड ने जिस प्रकार आनन-फानन में परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है, उससे कमियां अधिक देखने को मिल रही हैं। छात्रों का लिंग कोड सही भरा होने के बाद भी उसी कॉलेज में सेंटर बना दिया गया है।
प्रवेश पत्र में छात्रों के नाम, पिता और माता के नाम में त्रुटियां अधिक होने से बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। प्रवेश पत्र की त्रुटियों को कॉलेज के प्रिंसिपलों ने तो दुरुस्त कर दिया, मगर लिंग कोड में हुई खामी को लेकर डीआईओएस कार्यालय की ओर से भी कोई सकारात्मक जानकारी नहीं मिलने से केंद्र व्यवस्थापक भी असमंजस की स्थिति में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें