फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आज केंद्र व्यवस्थापकों को दिए जाएंगे प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हाेंगी। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार से प्रश्नपत्रों का वितरण केंद्र व्यवस्थापकों को किया जाएगा। तहसीलवार केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों का वितरण 15 फरवरी तक किया जाएगा। प्रश्नपत्रों को पुलिस की निगरानी में वाहन से परीक्षा केंद्रों तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रॉन्ग रूम में प्रश्नपत्राें को डबल लॉक वाली आलमारी में पुलिस की मौजूदगी में रखवाया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्रों को आलमारी से केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकाला जाएगा।
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि जनपद के 166 परीक्षा केंद्रों पर करीब 98 हजार विद्यार्थी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही केंद्रों पर भेजी जा चुकी हैं। जबकि प्रश्नपत्रों का वितरण 15 फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

स्ट्रॉन्ग रूम की होगी निगरानी
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर व बाहर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे। बाहरी लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें