फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के विवरण में 25 तक होगा संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। 25 जनवरी तक प्रधानाचार्य हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के विवरण में हुई त्रुटियों को दुरुस्त करा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 677 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 98 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि 25 जनवरी तक सभी विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, जेंडर, माता-पिता का नाम व पते की त्रुटियों में सुधार कर लें। विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रति हस्ताक्षरित आवेदन पत्र, कोषागार में जमा शुल्क की प्रति, पहचान पत्र एवं विवरण को सुधरवाने का कारण दर्ज कराना होगा। जिसके बाद सभी प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रधानाचार्य जमा कराएंगे ताकि बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में त्रुटियों के कारण परेशान न होना पड़े।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि 25 जनवरी तक हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में त्रुटियों को सुधारा जा सकेगा। सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें