फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे से पिकअप में जा घुसी अनियंत्रित बाइक, जीजा-साले की मौत

Sat, 26 Dec 2020 08:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Pratapgarh news : accident in Pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
लालगंज के जसमेढ़ा गांव के समीप शनिवार को संग्रामगढ़-धारूपुर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पीछे से पिकअप में जा घुसी। इससे बाइक उमाशंकर मौर्य (37) व उनके साले सुशील मौर्य (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के लकुरी निवासी उमाशंकर मौर्य पुत्र रामलखन शनिवार को अपने साले महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय भिखना निवासी सुशील मौर्य पुत्र अमरनाथ के साथ  बाइक से संग्रामगढ़ मोरंग खरीदने गए थे। लौटते समय लालगंज के जसमेढ़ा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों को मदद से दोनों को आननफानन में संग्रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस संग्रामगढ़ सीएचसी पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि हादसे की जानकारी पर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें