फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटने से उन्नाव के कबाड़ कारोबारी समेत दो की मौत

Sun, 06 Jun 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

  • कर्मचारी के चाचा की शादी में शामिल होने आ रहे थे लालगंज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in pratapgarh - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवली मोड़ के पास एक कार के पलट जाने से उसमें सवार उन्नाव के कबाड़ कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। ये सभी लालगंज अझारा शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुरेश नगर निवासी राजेश उर्फ पिंकू बाजपेई कबाड़ के कारोबारी थे। उनके यहां प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा निवासी जितेन्द्र वर्मा काम करता है। शनिवार को जितेन्द्र के चाचा कंपनी वर्मा की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए उन्नाव से राजेश (45), अपने साथी सुधांशु उर्फ अन्नू द्विवेदी (42) निवासी सुरेश नगर उन्नाव, कैलाश गुप्ता (42) उर्फ बबलू गुप्ता निवासी गांधी नगर उन्नाव के साथ  कार चालक बृजेश सिंह (45) निवासी समदन थाना अजगैन उन्नाव और जितेन्द्र वर्मा (28) घर आ रहे थे।

नवाबगंज थाना क्षेत्र में रेवली मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह कार सीधी कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला तब तक राजेश उर्फ पिंकू बाजपेई की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी ड्राइवर बृजेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचते ही बृजेश ने भी दम तोड़ दिया। सुधांशु, कैलाश और जितेन्द्र का इलाज सीएचसी कालाकांकर में चल रहा है। नवाबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें