27 सीएचसी पर आयुष्मान मित्रों की होगी तैनाती
23 पदों के लिए 370 लोगों ने किया आवेदन, पहले दिन 60 लोगों ने साक्षात्कार में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड पाने वाले लोगों को अब इलाज के लिए आयुष्मान
मित्र को नहीं खोजना होगा। सभी सभी सीएचसी पर आयुष्मान मित्र मौजूद रहेंगे। गुरुवार को सीएमओ आफिस में 23 पदों के लिए साक्षात्कार हुआ। जिसमें 60 लोगों ने प्रतिभाग किया।
आयुष्मान भारत योजना के पात्रों का गोल्डेन कार्ड जारी करने और बीमार होने पर उनकी मदद करने के साथ अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज कराने के लिए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग आरोग्य मित्रों (आयुष्मान) की तैनाती कर रहा है। बीते दो माह पहले शासन के आदेश पर सीएमओ ने जिला और महिला अस्पताल के साथ ही तहसील स्तर के चार सीएचसी में आयुष्मान मित्रों की तैनाती की थी। इसके बावजूद मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए शासन के आदेश पर बीते दो माह पहले आयुष्मान मित्रों के 23 पदों के लिए सीएमओ ने आवेदन निकाला। जिले के 370 बेरोजगारों ने पांच हजार की नौकरी के लिए आवेदन किया। गुरुवार को पहले दिन 60 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया।