फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर स्कूल का टेंपो पलटा, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
जेठवारा थाने जन गजराही मोड़ पर स्कूल वाहन पलटने से घायल छात्रा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गजराही मोड़ के पास स्कूली बच्चों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार छह बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों को टेंपो से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना के हैदरपुर निवासी कक्षा पांच की छात्रा सानिया (11) पुत्री मो सिद्दीक, वकार अहमद (10) पुत्र कलीम, कक्षा 1 के छात्र शाहवान, के साथ जीशान समेत आधा दर्जन छात्र क्षेत्र के सरस्वती बाल विद्या मंदिर सरियापुर नौबस्ता में पढ़ते हैं। टेंपो से प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह स्कूल जा रहे थे। गजराही के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया।
इससे उस पर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों की चीखपुकार पर सुनकर लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सानिया की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाकी बच्चों का अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

घटना की खबर पर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। विद्यालय के प्रबंधक डीपी सिंह ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

जेठवारा थाने के गजराही मोड़ पर स्कूल वाहन पलटने से घायल छात्र।- फोटो : PRATAPGARH

जेठवारा थाने के गजराही मोड़ पर स्कूल वाहन पलटने से घायल छात्र।- फोटो : PRATAPGARH

जेठवारा थाने के गजराही मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वाहन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें