फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टायर फटने से अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा

Sun, 09 Apr 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो चालक को रौंद दिया। हादसे में घायल बाइक सवार को लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन उसकी सांसें थम गईं। घटना में बोलेरो सवार लोग बाल- बाल बच गए।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव का विवेक पांडे उर्फ गोली (25) शनिवार को बाइक से डेरवा बाजार से घर जा रहा था। दीवानगंज बाजार के पास टायर फटने से बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार लोग बच गए लेकिन गंभीर रूप से घायल विवेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी से मृतक की पत्नी सोनी, मां ऊषा व तीन बहनों का बुरा हाल है। पिता की मौत के बाद विवेक टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें