फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अखिल वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी-ढखवा मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक नहर में जा गिरी। बाइक सवार युवक पानी में बाइक के नीचे दब गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। बुधवार की रात दमड़ी निवासी अखिल शर्मा (23) बाइक से सामान लेने सदहा बाजार गया था।
विज्ञापन

लौटते समय दुकरा गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में भरे पानी में युवक बाइक के नीचे दब गया। डूबने के चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को सूचना दी। किसी तरह उसका शव बाहर निकाला गया। शव लेकर परिजन घर चले गए। मृतक अखिल शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इधर, क्षेत्र के दशरथपुर बाजार में बीते मंगलवार की शाम गांव निवासी भोला वर्मा (70) बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया था। स्वरूपरानी अस्पताल में बुधवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें